( पंजी. यूके 065014202100596 )
नमो दुर्गतिनाशिन्यै मायायै ते नमो नमः, नमो नमो जगद्धात्र्यै जगत कर्ताये नमो नमः,
नमोऽस्तुते जगन्मात्रे कारणायै नमो नमः, प्रसीद जगतां मातः वाराह्यै ते नमो नमः ।
श्री कृष्ण की आरती

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की।
गले में बैजंती माला, बजावै मुरलि मधुर बाला।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नन्द के आनन्द नन्दलाला॥श्री गिरि...॥
गगन सम अंग कांति काली, श्री राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली,
भ्रमर-सी अलक, कस्तूरी-तिलक, चन्द्र-सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥श्री गिरि...॥
कनकमय मोर-मुकुट बिलसे, देवता दरसन को तरसे।
गगन सों सुमन रासि बरसे।
बजै मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिनी संग, अतुल रति गोप कुमारी की।श्रीगिरि...।
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह-भंगा।
बसी शिव शीश, जटा के बीच, हरै अघ कीच,
चरन छवि श्रीबनवारी की॥श्री गिरि...॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।
चहूं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मन्द, चांदनी चन्द, कटत भव-फन्द।
टेर सुन दीन भिखारी की॥श्री गिरि...,आरती...॥
