( पंजी. यूके 065014202100596 )
नमो दुर्गतिनाशिन्यै मायायै ते नमो नमः, नमो नमो जगद्धात्र्यै जगत कर्ताये नमो नमः,
नमोऽस्तुते जगन्मात्रे कारणायै नमो नमः, प्रसीद जगतां मातः वाराह्यै ते नमो नमः ।
श्री सरस्वती जी की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥जय...॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥जय...॥
बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥जय...॥
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया॥जय...॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का, जग से नाश करो॥जय...॥
धूप, दीप, फल, मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥जय...॥
मां सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥जय...॥
जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥जय...॥